दुनिया

ट्रंप ने अधिकारियों को दिए नए निर्देश, प्रदर्शनकारियों को पकड़ने और उन्हें निर्वासित करने को कहा

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) अधिकारियों से ‘‘इतिहास के सबसे बड़े सामूहिक निर्वासन अभियान के बेहद महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करने’’ का आह्वान किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोटोः IANS

अमेरिका के लॉस एंजिलिस और अन्य प्रमुख शहरों में आव्रजन नीति के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय आव्रजन अधिकारियों को डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले राज्यों से निर्वासन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) अधिकारियों से ‘‘इतिहास के सबसे बड़े सामूहिक निर्वासन अभियान के बेहद महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करने’’ का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारियों को ‘‘लॉस एंजिलिस, शिकागो और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में आव्रजकों को हिरासत में लेने और उन्हें निर्वासित करने के प्रयासों में तेजी लाने को कहा गया है।’’

ट्रंप का यह बयान, कई सप्ताह तक कार्रवाई में तेजी और ‘व्हाइट हाउस’ के ‘डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ’ एवं ट्रंप की आव्रजन नीति के प्रमुख स्टीफन मिलर के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आईसीई अधिकारी रोजाना कम से कम 3,000 गिरफ्तारियों का लक्ष्य रखेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है