दुनिया

ईरान के खिलाफ क्या परमाणु हथियार इस्तेमाल करेगा अमेरिका? ट्रंप की सख्त चेतावनी, जानें क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ संघर्ष को परमाणु युद्ध में नहीं बदलेंगे, लेकिन तेहरान को शांति समझौते के लिए चेतावनी दी है। होर्मुज में टकराव जारी है और तेहरान में विस्फोट के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि वह ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को परमाणु युद्ध में नहीं बदलेंगे, लेकिन साथ ही तेहरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अमेरिका के साथ शांति समझौता करने का समय तेजी से खत्म हो रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव फिर से बढ़ता दिख रहा है।

Published: undefined

परमाणु हथियार पर ट्रंप का रुख

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि उनकी परमाणु हथियार तैनात करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं परमाणु हथियार का इस्तेमाल क्यों करूंगा? हमने पारंपरिक तरीकों से ही उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी को भी परमाणु हथियार के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

Published: undefined

तेहरान में विस्फोट, लेकिन कारण अज्ञात

ट्रंप की यह चेतावनी उस वक्त आई जब ईरानी मीडिया ने तेहरान में विस्फोटों की खबर दी। अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद यह इस तरह की पहली घटना बताई जा रही है। हालांकि, विस्फोट का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। इजरायली सूत्रों ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि उनका देश फिलहाल ईरान पर कोई हमला नहीं कर रहा है।

Published: undefined

होर्मुज में टकराव, अमेरिकी नौसेना को आदेश

तनाव के बीच ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया है कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाती पकड़ी गई किसी भी ईरानी नाव को नष्ट कर दिया जाए। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा कि ईरान के लिए समझौता करने का समय तेजी से बीत रहा है। उन्होंने कहा, “मेरे पास दुनिया का सारा समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं।”

ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान की सेना नष्ट हो चुकी है, उनके नेता अब साथ नहीं हैं और नाकाबंदी पूरी तरह सख्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे स्थिति और बिगड़ सकती है।

Published: undefined

बातचीत पर सस्पेंस, होर्मुज बना केंद्र

इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव के चलते स्थिति और जटिल हो गई है। ट्रंप द्वारा युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाए जाने के बाद से वॉशिंगटन और तेहरान दोनों का फोकस इसी रणनीतिक क्षेत्र पर टिका हुआ है।  

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined