दुनिया

यूक्रेन ने व्यवसायों और उद्योग पर लगाया बिजली आपूर्ति प्रतिबंध, जानें क्या है वजह

मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह जिले में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति प्रतिबंध चौबीसों घंटे लागू रहेगा। इसके अलावा, बिजली कटौती से पूर्वी खार्किव क्षेत्र में निजी घर प्रभावित होंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूक्रेन की सरकारी एनर्जी कंपनी उक्रेनर्गो ने कहा है कि वह रूसी मिसाइल हमलों के कारण हुई बिजली की कमी के कारण व्यवसायों और उद्योग पर बिजली आपूर्ति प्रतिबंध लगाएगी। उक्रेनर्गो ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, "इलेक्ट्रिसिटी लिमिटेशन कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लागू किया जाएगा, जो महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं और रक्षा उद्यमों को प्रभावित नहीं करेगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह जिले में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति प्रतिबंध चौबीसों घंटे लागू रहेगा। इसके अलावा, बिजली कटौती से पूर्वी खार्किव क्षेत्र में निजी घर प्रभावित होंगे।

उक्रेनर्गो के अनुसार, एनर्जी (ऊर्जा) घाटे को पूरा करने के लिए यूक्रेन लगातार दूसरे दिन यूरोप से बिजली आयात कर रहा है। पिछले हफ्ते, यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने कहा था कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन ने हाल के महीनों में अपनी 8 गीगावॉट से अधिक क्षमता खो दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा