दुनिया

रूस को लगातार चुनौती दे रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हुए घायल, कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे

राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेर्ही नाईकीफोरोव ने कहा कि राजधानी कीव में आज एक यात्री कार जेलेंस्की के वाहन और उनके एस्कॉर्ट से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। कार चालक को आपात सहायता दी गई और उसे एम्बुलेंस में भेजा गया। राष्ट्रपति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

रूस के लगातार हमलों के बावजूद मजबूती से चुनौती दे रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की एक कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हालांकि उनके प्रवक्ता ने कहा कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं। उन्हें मामूली चोट आई है। अधिकारियों को हादसे की सभी परिस्थितियों का पता लगाने के आदेश दिए गए हैं।

Published: undefined

राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के प्रवक्ता ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं। एक संक्षिप्त सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेर्ही नाईकीफोरोव ने कहा कि राजधानी कीव में आज एक यात्री कार जेलेंस्की के वाहन और उनके एस्कॉर्ट से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।

Published: undefined

प्रवक्ता ने कहा कि काफिले से टकराने वाली कार के चालक को 'आपातकालीन सहायता प्रदान की गई और उसे एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर दिया गया। राष्ट्रपति की एक डॉक्टर द्वारा जांच की गई, कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई। कानून प्रवर्तन अधिकारी दुर्घटना की सभी परिस्थितियों का पता लगाएंगे। हालांकि, नाइकीफोरोव ने हादसे के बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया।

Published: undefined

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब, इजि़यम के पुन: कब्जा किए गए शहर का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने उन सैनिकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने रूसी कब्जे के खिलाफ एक जवाबी हमले में भाग लिया और एक ध्वजारोहण समारोह का निरीक्षण किया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

  • ,
  • त्विषा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, दहेज हत्या और प्रताड़ना का है आरोप

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से सोना-चांदी लुढ़के और बजाज फिनसर्व करेगी ₹2,000 करोड़ का बड़ा निवेश

  • ,
  • खेल: 'बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी' और विनेश फोगाट के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

  • ,
  • दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न: आंधी-तूफान और गरज के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'