दुनिया

भारत, पाकिस्तान सहमति पर UN प्रवक्ता ने कहा- उम्मीद है कि दोनों पक्ष लंबित मुद्दों से निपटेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि भारत-पाक के बीच सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए सहमति बनने के बाद ‘हम बेहतर स्थिति में हैं’ और उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश इस अवसर का इस्तेमाल अपने ‘लंबित मुद्दों’ से निपटने के लिए करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए सहमति बनने के बाद ‘‘हम बेहतर स्थिति में हैं’’ और उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश इस अवसर का इस्तेमाल अपने ‘‘लंबित मुद्दों’’ से निपटने के लिए करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक जारी रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई को रोकने पर 10 मई को सहमति बनी थीं।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों में बनी सहमति बरकरार है। दुजारिक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। हमें उम्मीद है कि ‘संघर्षविराम’ कायम रहेगा। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष इस अवसर का इस्तेमाल अपने कई आपसी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए करेंगे।’’

Published: undefined

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत छह और सात मई की दरमियानी रात पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।

Published: undefined

पाकिस्तानी प्रयासों का भारत ने कड़ा जवाब दिया और पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों, वायु रक्षा प्रणालियों, कमान एवं नियंत्रण केंद्रों तथा रडार स्थलों सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंचाई। भारत एवं पाकिस्तान के बीच सहमति बनने की घोषणा के बाद नयी दिल्ली में सरकार के सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी और इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था। इससे पहले, गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर दोनों देशों के बीच सहमति की घोषणा के तुरंत बाद गुतारेस ने इस कदम का स्वागत किया था और इसे मौजूदा शत्रुता को समाप्त करने एवं तनाव कम करने की दिशा में एक “सकारात्मक कदम” बताया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में भीड़ का हमला, हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

  • ,
  • पंजाबः जालंधर-लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या, हमलावर हुए फरार

  • ,
  • 'दावे विश्वगुरु के लेकिन देश में एक परीक्षा भी नहीं करवा सकते', राहुल का आरोप- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है

  • ,
  • CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में देरी, NTA ने बदला टाइम, जानें कितने बजे होगा एग्जाम