
इजरायल और हमास के बीच जांग जारी है। इजरायली हमले में अब तक 17500 फिलिस्तीनी मारे जा जुके हैं। इनमें 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दुनिया के कई देशों की यह कोशिश है कि किसी तरह युद्धविराम घोषित कराया जाया। लेकिन इस कोशिश को अमेरिका ने एक बार फिर झटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए लाए गए प्रस्ताव को अमेरिका ने वीटो कर दिया है। प्रस्ताव के समर्थन में 13 देशों ने वोट किया। वहीं, ब्रिटेन मतदान से दूर रहा और अमेरिका ने इसे वीटो कर दिया। यह प्रस्ताव संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से लाया गया था।
Published: undefined
प्रस्ताव में तत्काल मानवीय युद्धविराम की मांग की गई थी। इसके अलावा बिना किसी शर्त के गाजा में कैद बंधकों की रिहाई की अपील की गई थी, ताकि फिलिस्तीनियों तक मानवीय मदद पहुंचाई जा सके। प्रस्ताव को तैयार करने में 97 देशों ने मदद की थी।
Published: undefined
यूएन में पेश किए प्रस्ताव को अमेरिका द्वार वीटो करने पर हमास ने कड़ी प्रतिक्रया दी है। हमास ने अमेरिका के अमेरिका के कदम को अनैतिक और अमानवीय बताया है। हमास ने कहा कि प्रस्ताव में बाधा डालना दर्शाता है कि अमेरिका सीधे तौर पर इजरायल के जरिए किए जा रहे हमारे लोगों की हत्या में शामिल है।
Published: undefined
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि गाजा पट्टी में 24 घंटे में कम से कम 310 फिलिस्तीनी मारे गए, क्योंकि इजरायली सेना ने घनी आबादी वाले फिलिस्तीनी इलाके को हवा, जमीन और समुद्र से निशाना बनाया।
संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक गाजा में मारे गए करीब 17,500 लोगों में से लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं। इजरायली हमलों में 46 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
गाजा शहर के पूर्व में अल-दोर्ज इलाके में एक घर पर इजरायली गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई।
पूर्वी गाजा शहर में दो घरों पर हमला होने से 35 लोगों की मौत हो गई।
गाजा के मध्य भाग में नुसीरात शरणार्थी शिविर में एक आवासीय इमारत पर हमले में 13 लोगों की जान चली गई।
गाजा के दक्षिण में खान यूनिस के पश्चिम में एक आवासीय इमारत पर बमबारी में 9 लोगों की मौत हो गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined