दुनिया

पाकिस्तान में इमरान की गिरफ्तारी पर बवाल, समर्थकों ने PM समेत सैन्य अधिकारियों के घर फूंके, जगह-जगह आगजनी और हिंसा

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार शाम से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन रातभर जारी रहे। पाकिस्तान के कई इलाकों में पूरी रात पीटीआई समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प होती रही और गोलियों की आवाज आसमान में गूंजती रही।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थक पूरे पाकिस्तान में सड़कों पर हैं। प्रदर्शनकारी हिंसक और उग्र तरीके से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। बीती रात पीटीआई समर्थकों ने पाक पीएम शहबाज शरीफ के निजी आवास को आग लगा दी। भीड़ ने लाहौर में कोर कमांडर के घर को भी फूंक दिया।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार शाम से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन रातभर जारी रहे। पाकिस्तान के कई इलाकों में पूरी रात पीटीआई समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प होती रही और गोलियों की आवाज आसमान में गूंजती रही। इसमें कइयों के घायल होने और कुछ के मरने की भी खबर है।

فیصل آباد پرامن احتجاج کے لیے گھر سے نکلی ہوں نڑوالا روڈ مکمل طور پر بند کیا گیا ہے خون کے آخری قطرے تک اپنے کپتان کا ساتھ دوں گی

इस्लामाबाद, कराची, गुंजरावाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मरदान जैसे पाकिस्तानी शहरों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इस्लामाबाद, पेशावर और लाहौर में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को रेंजर्स अर्धसैनिक बल ने मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से गिरफ्तार कर लिया था। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संघीय राजधानी के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी पर फिर से उन्हें मारने की साजिश रचने का आरोप लगाने के बाद सेना ने उन्हें निराधार आरोप लगाने के खिलाफ चेतावनी दी थी, जिसके एक दिन बाद खान की गिरफ्तारी हुई

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए