दुनिया

नए साल में और कहर मचाएगा कोरोना, मरने वालों की संख्या 1 फरवरी तक 4 लाख तक पहुंचने का अनुमान

कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां 1 फरवरी, 2021 तक संक्रमण से मरने की वालों की संख्या लगभग 400,000 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां 1 फरवरी, 2021 तक संक्रमण से मरने की वालों की संख्या लगभग 400,000 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। महामारी के संबंध में हाल ही में लगाए गए एक अनुमान में इसका खुलासा हुआ है।

Published: 31 Oct 2020, 1:26 PM IST

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के नए पूवार्नुमान में इस बात का खुलासा हुआ है कि जनवरी मध्य तक कोविड-19 से प्रतिदिन के हिसाब से 2,250 लोगों के मरने की संभावना है, जो कि हालिया मृत्यु दर प्रतिदिन 800 लोग, से तीन गुना ज्यादा है।

Published: 31 Oct 2020, 1:26 PM IST

इस पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 फरवरी तक यहां मरने वालों की संख्या 399,163 तक पहुंच सकती है। अगर सुरक्षा उपायों का सही से पालन न किया जाए या उनमें ढील दी जाए, तो आंकड़े में 1 फरवरी तक 513,000 से अधिक तक का इजाफा हो सकता है। पूर्वानुमान में बताया गया कि अगर 95 प्रतिशत लोग नियमित रूप से मास्क का उपयोग करेंगे, तो मौत के आंकड़े के 337,600 तक बने रहने की संभावना है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 31 Oct 2020, 1:26 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 31 Oct 2020, 1:26 PM IST