दुनिया

अमेरिका-ईरान युद्ध: अब तक 14 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए, हेलीकॉप्टर हादसे में नौसेना पायलट की मौत

अब तक युद्ध में कुल मिलाकर 414 सैन्यकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें सोमवार को शामिल किया गया अमेरिकी वायुसेना कर्मी भी शामिल है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उस वायुसैनिक की चोट अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए हमलों के कारण लगी है या नहीं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

ईरान युद्ध में अब तक 14 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है। इस महीने की शुरुआत में अरब सागर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में नौसेना के एक पायलट की मौत के बाद यह संख्या बढ़ी है।

इस संघर्ष में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या भी सोमवार तक बढ़कर 400 से अधिक हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने बताया कि इनमें से अधिकतर सैनिकों को मस्तिष्क संबंधी चोटें आई हैं।

नौसेना ने शुरुआत में एक जुलाई को हुए हेलीकॉप्टर हादसे को आपात लैंडिंग बताया था और कहा था कि ‘‘इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यह आपात स्थिति किसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के कारण पैदा हुई थी।’’ हादसे के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर में सवार शेष तीन नौसैनिकों को बचा लिया गया था। युद्ध की शुरुआत में मार्च में अलग-अलग घटनाओं में 13 सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी।

अब तक युद्ध में कुल मिलाकर 414 सैन्यकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें सोमवार को शामिल किया गया अमेरिकी वायुसेना कर्मी भी शामिल है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उस वायुसैनिक की चोट अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए हमलों के कारण लगी है या नहीं।

सोमवार को गंभीर रूप से घायल सैनिकों की नवीनतम संख्या पूछे जाने पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड की प्रवक्ता मेजर एम्मा थॉम्पसन ने कहा कि उनके पास कोई नया आंकड़ा नहीं है। उन्होंने दोहराया कि घायल हुए ‘‘लगभग सभी’’ सैनिक अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने सैन्यकर्मियों को क्षेत्र से बाहर निकालने की आवश्यकता पड़ी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का दावा- बीजेपी ने जेडीयू को खत्म करने के लिए संजय झा को पार्टी में ‘प्लांट’ किया था

  • ,
  • महाराष्ट्रः अजित पवार विमान हादसे की जांच को लेकर सियासी घमासान तेज, रोहित पवार ने एनसीपी विधायकों को घेरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दलित छात्रा निशु मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को किया गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

  • ,
  • बॉलीवुड से साउथ तक इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, किसी को मिली तारीफ और कोई बना यादगार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल बाढ़ में 10 दिन से नींद और भूख खत्म, मन में थी घबराहट, जिंदा बचे लोगों की आपबीती