दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, छोटे भाई का 71 वर्ष की आयु में निधन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि उनके छोटे भाई रॉबर्ट का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार की रात ट्रम्प के बयान को उद्धृत करते हुए कहा, "मेरा दिल बहुत भारी है, आज मेरा अद्भुत भाई रॉबर्ट शांति से इस दुनिया से चला गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि उनके छोटे भाई रॉबर्ट का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार की रात ट्रम्प के बयान को उद्धृत करते हुए कहा, "मेरा दिल बहुत भारी है, आज मेरा अद्भुत भाई रॉबर्ट शांति से इस दुनिया से चला गया। वह सिर्फ मेरा भाई नहीं था, वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त था। उसकी बहुत याद आएगी, लेकिन हम फिर से मिलेंगे। मेरे दिल में हमेशा उनकी स्मृति रहेगी। रॉबर्ट, आई लव यू। शांति से रहो।"

भाई के गंभीर रूप से बीमार होने की बात पता चलते ही ट्रम्प ने शुक्रवार को अपने भाई से न्यूयॉर्क के अस्पताल में मुलाकात की थी। मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। रियल एस्टेट डेवलपर फ्रेड ट्रम्प के पांच बच्चों में सबसे छोटे के रूप में जन्मे रॉबर्ट मैनहट्टन के बाहर ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन की रियल एस्टेट होल्डिंग्स के प्रबंधक के साथ-साथ पुराने व्यवसायी भी थे।

उन्हें ट्रम्प परिवार का एक शांत और सहज सदस्य माना जाता था। बड़े भाई द्वारा राष्ट्रपति पद जीतने के बाद भी वे सार्वजनिक तौर पर कम ही सामने आते थे। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प का यह छोटा भाई उनका कट्टर समर्थक था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?