दुनिया

दुनिया भर में कोरोना से मचे कोहराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बताया कब तक आएगी वैक्सीन

अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं। कोरोना के मुद्दे पर अमेरिका में खूब राजनीति हो रही है। ट्रंप को कोरोना के मोर्चे पर फेल बताकर विपक्ष घेर रहा है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप खुद कोरोना संक्रमित हैं और अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच हर किसी को वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन कब तक बन पाएगी, बाजार में कब उपलब्ध होगा, इस संबंध में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में तीन नवंबर के चुनाव के बाद कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध होगा। ट्रंप ने रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में कहा, “ मुझे लगता है कि चुनाव से पहले हमारे पास टीका होना चाहिए, लेकिन स्पष्टत है कि राजनीति हो रही है और यह ठीक है, वे अपना खेल खेलना चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “यह चुनाव के ठीक बाद होने जा रहा है।”

अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं। कोरोना के मुद्दे पर अमेरिका में खूब राजनीति हो रही है। ट्रंप को कोरोना के मोर्चे पर फेल बताकर विपक्ष घेर रहा है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप खुद कोरोना संक्रमित हैं और अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। कोरोना प्रभावित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है। ऐसे में जाहिर चुनाव के समय अमेरिका के लिए कोरोना एक बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे पर ट्रंप खुद को बेहतर बताने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

उधर, अमेरिका समेत पूरी दुनिया में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में दुनिया में पहली बार एक दिन में 3.42 लाख कोरोना मामले सामने आए और 5882 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 2 अक्टूबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 3.26 लाख मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में भारत और अमेरिका के बाद ब्राजील, फ्रांस, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, रूस और कोलंबिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है।

दुनिया भर में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 63 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 10 लाख 59 हजार (2.92%) लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 करोड़ 74 लाख (75%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 79 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Oct 2020, 9:04 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद