
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कई बड़े देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। उनकी कोशिश है कि रूस को आर्थिक रूप से कमजोर किया जाए। अमेरिका रूस के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी बीच खबर है कि अमेरिका रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। एसोसिएटेड प्रेस की खबर के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी हमले केम जवाब में बाइडेन मंगलवार को इस प्रतिबंध की घोषणा कर सकते हैं। व्हाइट हाउस ने कहा है कि यूक्रेन पर अकारण और अनुचित युद्ध के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए कार्रवाई की घोषणा करने के लिए बाइडेन तैयार हैं।
Published: 08 Mar 2022, 7:58 PM IST
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले महीने रूस के खिलाफ अपने प्रतिबंधों को और आगे बढ़ाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका ने तब अचार रूसी बैंकों पर वित्तीय मदद देने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक उसकी पहुंच बाधित करने और रूस के सांसदों के अमेरिका यात्रा पर बैन लगा दिया था।
Published: 08 Mar 2022, 7:58 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Mar 2022, 7:58 PM IST