दुनिया

ट्रंप ने फिर दी धमकी, कहा- सैन्य पर ऐसे ही नहीं खर्च किए दो ट्रिलियन डॉलर, कुछ किया तो ईरान को बर्बाद कर देंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने सैन्य उपकरणों पर केवल दो ट्रिलियन डॉलर खर्च किए हैं। हम दुनिया में सबसे बड़े और सबसे अच्छे सैन्य ताकत हैं। अगर ईरान किसी अमेरिकी अड्डे, या किसी अमेरिकी पर हमला करता है तो बिना हिचकिचाहट हम कार्रवाई करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 घंटे के भीतर ईरान को दूसरी बड़ी धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “उन्होंने (ईरान ने) हम पर हमला किया और हमने जवाबी कार्रवाई की। अगर वे फिर से हमला करते हैं, जो मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे ऐसा न करें, वरना हम उनके ऊपर पहले से कहीं ज्यादा बड़े हमले करेंगे।”

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने सैन्य उपकरणों पर केवल दो ट्रिलियन डॉलर खर्च किए हैं। हम दुनिया में सबसे बड़े और सबसे अच्छे सैन्य ताकत हैं। अगर ईरान किसी अमेरिकी अड्डे, या किसी अमेरिकी पर हमला करता है, तो हम उस ब्रांड के कुछ नए खूबसूरत उपकरणों को उनके रास्ते भेजेंगे, और बिना किसी हिचकिचाहट के।”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी अमेरिकी नागरिक और संपत्ति पर ईरान ने हमला किया तो उनकी ओर से ईरान की 52 बेहद खास जगहों पर हमला किया जाएगा। बीती रात इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास और एयरबेस पर रॉकेट हमले के बाद ट्रंप ने यह धमकी दी है।

बीती रात ईरान ने क्योम प्रांत की प्राचीन जामकरन मस्जिद पर लाल झंडा फहरा दिया, इसका मतलब यह है कि युद्ध की शुरुआत या युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी। लाल झंडा फहराए जाने के कुछ घंटों बाद ही इराक में अमेरिकी दूतावास और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर रॉकेट और मोर्टारों से चार हमले किए गए।

इसे भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच अघोषित युद्ध शुरु, इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिका ने दी जवाबी हमलों की धमकी

वहीं, अमेरिकी हवाई हमले पर ईरान के मंत्री ने कहा, “हम इसकी निंदा करते हैं। दुनिया भर में कहीं भी इस तरह की घटना की निंदा की जानी चाहिए। हमें सालों से अमेरिका से धमकियां मिल रही हैं, हम इसका सामना कर रहे हैं। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारे खिलाफ कोई कदम उठाता है तो हमें पता है कि कैसे जवाब देना है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Jan 2020, 12:03 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य

  • ,
  • J&K: बादल फटने से किश्तवाड़ और शोपियां में भारी तबाही, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां, नेशनल हाईवे बंद

  • ,
  • कुलगाम हमले को खड़गे ने बताया क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण, राहुल बोले- आतंकियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा