दुनिया

यूक्रेन के अनाज और तिलहन निर्यात पर युद्ध की मार, एक तिहाई गिरावट आने की संभावना

यूक्रेन के कृषि और खाद्य मंत्री मायकोला सोल्स्की ने यूक्रेन से खाद्यान्नों के निर्यात में कमी के पीछे ब्लैक सी ग्रेन कॉरिडोर में व्यवधान और कुछ यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन से कृषि आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने को मुख्य कारण बताया।

यूक्रेन के अनाज और तिलहन निर्यात पर युद्ध की मार
यूक्रेन के अनाज और तिलहन निर्यात पर युद्ध की मार फोटोः IANS

रूस द्वारा थोपे गए युद्ध की मार यूक्रेन पर जारी है। रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के अनाज निर्यात को बड़ा धक्का लगा है। लगातार जारी हमलों के बीच इस साल यूक्रेन के अनाज और तिलहन के निर्यात में एक तिहाई की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति तब है जब देश की अनाज और तिलहन की फसल में इस साल बड़ी कमी आई है।

यूक्रेन के कृषि और खाद्य मंत्री मायकोला सोल्स्की ने कहा है कि रूस के हमले के बीच अनाज और तिलहन के निर्यात में इस साल एक तिहाई की गिरावट आने की संभावना है। सोल्स्की ने कहा कि यूक्रेन 2023 में विदेशों में लगभग 46 मिलियन टन अनाज और तिलहन की आपूर्ति करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंत्री सोल्सकी ने कहा कि अकेले यूक्रेन के अनाज निर्यात में इस साल 40 फीसदी की कमी आएगी। यूक्रेन से खाद्य पदार्थों के निर्यात के लिए सोलस्की ने ब्लैक सी ग्रेन कॉरिडोर में व्यवधान और कुछ यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन से कृषि आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने को मुख्य चुनौती बताया।

इससे पहले मार्च में, यूक्रेनी सरकार ने अनुमान लगाया था कि देश की अनाज और तिलहन की फसल इस साल लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 65 मिलियन टन रह जाएगी। करीब सवा साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन का कृषि क्षेत्र दोहरी मार झेल रहा है। युद्ध के कारण एक ओर जहां उत्पादन में कमी आई है, वहीं निर्यात को भी बड़ा धक्का लगा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: यूपी के उन्नाव में उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

  • ,
  • छात्रों पर ‘पुलिस की ज्यादती’ को लेकर संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष, पीएम मोदी से माफी की मांग पर रहेगा जोर

  • ,
  • बेहद केंद्रीकृत और गैर-जवाबदेह राज व्यवस्था के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलन हमारी साझी विरासत के रखवाले

  • ,
  • मुंबई की तिरंगा रैली में उद्धव ठाकरे बोले- देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया, छात्रों ने लिखा स्वर्णिम अध्याय

  • ,
  • तेजस्वी का सम्राट सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों के केस लो वापस, वरना आंदोलन, तेज प्रताप को जेल भेजना तानाशाही