दुनिया

हम शनिवार को छह इजराइली बंधक को करेंगे रिहा, बृहस्पतिवार को चार बंधकों के शव सौंपेंगे: हमास

बिबास परिवार युद्ध में बंधक बनाये गये इजराइलियों पर कहर का प्रतीक बन गया है। इजराइल ने कहा है कि वह उनकी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है, लेकिन उसने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

हमास के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि उनका संगठन शनिवार को छह जीवित इजराइली बंधकों को रिहा कर देगा तथा बृहस्पतिवार को चार बंधकों के शव सौंप दिए जाएंगे, जिनमें बिबास परिवार के अवशेष शामिल हैं।

बिबास परिवार युद्ध में बंधक बनाये गये इजराइलियों पर कहर का प्रतीक बन गया है। इजराइल ने कहा है कि वह उनकी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है, लेकिन उसने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

हमास नेता खलील अल-हय्या ने मंगलवार को पहले से रिकॉर्ड बयान में केवल इतना कहा कि सौंपे जाने वाले चार शवों में ‘बिबास परिवार’ भी होगा।

शनिवार को रिहा होने वाले छह लोग गाजा में युद्ध विराम के पहले चरण के तहत छोड़े जाने वाले अंतिम जीवित बंधक हैं। (पिछले) शनिवार को तीन बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद थी। यह स्पष्ट नहीं है कि हमास ने योजना क्यों बदल दी।

युद्धरत पक्षों को अभी दूसरे और अधिक कठिन चरण की बातचीत करनी है। बंधकों की रिहाई इजराइल द्वारा सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले हुई है। जनवरी के मध्य में शुरू हुए युद्ध विराम से इजराइल और हमास के बीच अब तक की सबसे भीषण लड़ाई रुक गई है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी