दुनिया

भारत में ट्विटर की $8 वाली ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस कब से होगी शुरू? एलन मस्क ने दिया जवाब

ट्विटर पर ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए लगने वाले 8 डॉलर महीने के प्लान की शुरुआत आज से हो रही है। फिलहाल ट्विटर के एप्पल यूजर्स के लिए यह सर्विस शुरू किया जा रहा है।

Getty Images
Getty Images SOPA Images

भारत में ट्विटर की $8 वाली ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस कब शुरू होगी? इस बात का जवाब  एलन मस्क ने दिया है। ट्विटर पर ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए लगने वाले लगने वाली फीस का मामला लगातार सुखिर्यों में है। यह बात पिछले महीने सामने आई थी। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि यह सर्विस ट्विटर भारत में कब से शुरू करने जा रहा है? 

भारत में यह सर्विस कब शुरू होगी, ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने इस सवाल का जवाब देते हुए ट्विट किया। मस्क ने लिखा कि उम्मीद है, एक महीने से भी कम समय में इस सर्विस को शुरू किया जाएगा।

ट्विटर पर ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए लगने वाले 8 डॉलर महीने के प्लान की शुरुआत आज से हो रही है। फिलहाल ट्विटर के एप्पल यूजर्स के लिए यह सर्विस शुरू किया जा रहा है।

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कुछ ही दिन पहले ही ब्लू टिक के लिए $8/महीने की फीस का ऐलान किया था। फिलहाल 'ट्विटर ब्लू' के लिए फीस का ऐलान 5 देशों के लिए हुआ है। इनमें यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके शामिल हैं। इन देशों के बाद ट्विटर द्वारा इस सर्विस को जल्द ही दूसरे देशों में भी शुरू किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • यूथ कांग्रेस ने संसद मार्च से पहले पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा करने को बताया साजिश, पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान