दुनिया

चीन में कोरोना वायरस की भयावहता पर WHO चिंतित, कहा- मरीजों से भरे हैं अस्पताल

मीडिया को संबोधित करते हुए डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइकल रयान ने कहा कि चीन में कोविड मामलों की अपेक्षाकृत कम संख्या की सूचना दी गई है, लेकिन वहां के अस्पतालों के आईसीयू मरीजों से भरे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि चीन में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के साथ ही वहां के अस्पताल मरीजों से भरे नजर आ रहे हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइकल रयान ने कहा कि चीन में कोविड मामलों की अपेक्षाकृत कम संख्या की सूचना दी गई है, लेकिन वहां के अस्पतालों के आईसीयू मरीजों से भरे हैं। हम यह हफ्तों से कह रहे हैं कि यह अत्यधिक संक्रामक वायरस हमेशा सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों के साथ पूरी तरह से रोकने के लिए बहुत कठिन होने वाला है।

Published: undefined

बीबीसी ने बताया कि शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी की टिप्पणी चीनी अधिकारियों के यह कहने के बाद आई है कि कोविड-19 के कारण अस्पतालों में लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।

पिछले कुछ दिनों में बीजिंग और अन्य शहरों के अस्पताल भर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि मंगलवार को कोविड से केवल पांच और सोमवार को दो लोगों की मौत हुई।

Published: undefined

संवाददाताओं से बात करते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस ने कहा कि वह चीन की स्थिति से बहुत चिंतित हैं और रोग की गंभीरता, अस्पताल में प्रवेश और गहन देखभाल आवश्यकताओं पर विशिष्ट डेटा की अपील की।

बीबीसी के मुताबिक अचानक नए प्रकोप पर चिंताओं को दूर करने के प्रयास में चीन की स्टेट काउंसिल ने मंगलवार को एक बैठक आयोजित किया। इसमें संक्रामक रोग विशेषज्ञ प्रो. वांग गुई-कियांग ने स्पष्ट किया कि कोरोनोवायरस के कारण होने वाले निमोनिया और श्वसन संबंधी समस्या को कोविड की वजह से मौत के रूप में गिना जाता है।

चाइना न्यूज सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्निहित बीमारियों के कारण होने वाली मौतों को आधिकारिक गणना में शामिल नहीं किया गया है।

डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन ने 2020 की शुरुआत में महामारी के प्रकोप के बाद से 10,112,335 मामले आने और 31,431 मौतों की पुष्टि की है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार

  • ,
  • ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को बरकरार रखा, सभी शर्तें भी खारिज

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं की कानूनी मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, BJP पर लगाया अत्याचार का आरोप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अमेरिका को दोटूक, कहा- 'दोहा में अमेरिकी अधिकारियों से बैठक का कोई प्लान नहीं'