
भारतीय मूल के पत्रकार फरीद जकारिया ने कहा है कि अमेरिका के टॉप यूनिवर्सिटीज को पॉलिटकल एजेंडा चलाने का दुशाहस छोड़ देना चाहिए और अनुसंधान और शिक्षण पर फोकस कर अपनी प्रतिष्ठा का पुनर्निर्माण करना चाहिए।
एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, शीर्ष सीएनएन पत्रकार और राजनीतिक टिप्पणीकार फरीद जकारिया ने कहा कि "एलीट यूनिवर्सिटीज में व्यापक बदलाव आया है, जो एक्सलेंस की जगह पॉलिटिकल एजेंडा को आगे बढ़ाने वाले संस्थानों में बदल गए हैं।"
मुंबई में जन्मे ज़कारिया ने कहा, "अमेरिकी विश्वविद्यालय विभिन्न प्रकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक्सलेंस पर फोकस नहीं कर रहे हैं।"
उनकी यह टिप्पणी हार्वर्ड विश्वविद्यालय, पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय (यूपेन) और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के प्रेसिडेंट द्वारा अपने परिसरों में यहूदी विरोधी भावना की बढ़ती चिंताओं का सामना करने के बाद आई है।
Published: undefined
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पिछले महीने गोलीबारी में भारतीय सिख जोड़े की हत्या में नया मोड़ देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि हमलावर किसी और की तलाश में थे, लेकिन गलत पहचान के कारण उन्होंने सिख जोड़े पर गोलियां चला दी। ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) के अधिकारी और पैरामेडिक्स 21 नवंबर को कैलेडन-ब्रैम्पटन सीमा पर एयरपोर्ट रोड के पास मेफील्ड रोड पर गोलीबारी की रिपोर्ट पर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जगतार सिंह (57) को घटनास्थल पर मृत पाया, और उनकी पत्नी हरभजन कौर (55) और उनकी बेटी को जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल ले गए जहां कौर ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी, जिसकी पुलिस ने अभी तक पहचान नहीं की है, टोरंटो के एक ट्रॉमा सेंटर में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।
Published: undefined
इजरायली मिसाइल हमले ने राजधानी दमिश्क के आसपास के सैन्य स्थलों पर हमला किया, जो सीरिया में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले हमलों की श्रृंखला में नवीनतम है।
सीरिया की सना समाचार एजेंसी के अनुसार, रात भर दमिश्क में कई शक्तिशाली विस्फोटों की गूंज सुनाई दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सना रिपोर्ट के हवाले से कहा कि सीरियाई सेना के एक बयान में कहा गया है कि इजरायली हमला कब्जे वाले गोलान हाइट्स की दिशा से किया गया था।
सीरियाई वायु रक्षा प्रणालियों ने कुछ मिसाइलों को मार गिराया और जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर के अनुसार, इजरायली मिसाइलों ने दमिश्क के ग्रामीण इलाकों में सैय्यदा जैनब और दमिश्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के क्षेत्रों को निशाना बनाया, जहां हिजबुल्लाह और ईरानी मिलिशिया स्थित हैं।
Published: undefined
इजरायली रक्षा बलों ने बताया कि सैनिकों को उत्तरी गाजा में एक घर के अंदर से विस्फोटक और हथियार मिले, जिनमें से कुछ को फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के लोगो वाले बैग में छिपाए गए थे। सेना ने एक बयान में कहा कि घर जबालिया इलाके में स्थित था और हथियार रविवार को 460वीं बख्तरबंद ब्रिगेड के सैनिकों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पाए गए।
आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसे इलाके के एक स्कूल के पास लंबी दूरी के रॉकेटों से भरा एक ट्रक मिला। सेना ने कहा कि बिस्लामाच ब्रिगेड और बॉर्डर डिफेंस कॉर्प्स की 636वीं कॉम्बैट इंटेलिजेंस कलेक्शन यूनिट के सैनिकों ने गाजा शहर के शेजैया में सशस्त्र हमास गुर्गों की पहचान की और ड्रोन हमले का निर्देश दिया।
Published: undefined
हमास के खिलाफ चल रहे जमीनी हमले को लेकर इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को गाजा में चार और सैनिकों की मौत की घोषणा की। अब इस हमले में मरने वाले सैनिकों की कुल संख्या 101 हो गई है। आईडीएफ ने कहा कि चार में से दो की रविवार को मौत हो गई।
चारों सैनिकों की पहचान सार्जेंट के रूप में की गई। असेल सार्जेंट के वेस्ट बैंक बस्ती से 55वीं रिजर्व पैराट्रूपर्स ब्रिगेड की 2855वीं बटालियन के मेजर गिदोन इलानी (35), मोदीइन से 5वीं ब्रिगेड की 8111वीं बटालियन के मेजर एटे पेरी (36), केफ़र सबा से 5वीं ब्रिगेड की 8111वीं बटालियन के मेजर इवितार कोहेन (42) और ओरानिट से 36वीं डिवीजन के मेजर गैल बेचर (34) हमले में मारे गए।
आईडीएफ ने कहा, 8111वीं बटालियन का तीसरा रिजर्विस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया।
27 अक्टूबर को इजरायल द्वारा जमीनी आक्रमण शुरू करने के बाद से भीषण लड़ाई में कम से कम 559 सैनिक घायल हो गए हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined