दुनिया

हूती विद्रोहियों के हमलों पर यमन सरकार ने जताई चिंता, आर्थिक और मानवीय परिणाम की दी चेतावनी

अल-एरियानी ने चेतावनी दी कि लाल सागर, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य या अदन की खाड़ी में तेल का रिसाव यमन की अर्थव्यवस्था, कृषि, मत्स्य पालन और समुद्री पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

यमन सरकार ने लाल सागर में केमिकल और तेल टैंकरों वाले जहाज पर हूतियों विद्रोहियों द्वारा किए गए हमलों की निंदा की है। उन्होंने इन हमलों को आतंकवाद करार दिया और कहा कि ये हमले क्षेत्र में पर्यावरण, आर्थिक और मानवीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं।

समाचार एजेंसी सबा के मुताबिक, यमन के सूचना मंत्री मोअम्मर अल-एरियानी ने एक बयान में ग्रीस कंपनी द्वारा संचालित जहाज एमवी ब्लू लैगून पर हुए हमले पर बात की। उन्होंने कहा, ''नवंबर 2023 के बाद से यह केमिकल और तेल टैंकरों वाले जहाज पर 10वां हमला है।''

दरअसल, हाल ही में ग्रीस की एक कंपनी के जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया था। यमन के सूचना मंत्री हमलों की आलोचना करते हुए इसे आ पर्यावरण, आर्थिक और मानवीय परिणामों की संभावना के साथ व्यवस्थित आतंकवाद बताया। उन्होंने कहा कि इन हमलों के विनाशकारी, आर्थिक और मानवीय परिणाम हो सकते हैं।

यमन के सूचना मंत्री का यह बयान एमवी सौनियन को बचाने के लिए चल रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के बाद आया है। बीते महीने 21 अगस्त को हूती विद्रोहियों ने इसे निशाना बनाया था। एक मिलियन बैरल कच्चा तेल ले जाने वाले जहाज का इंजन खराब हो गया था। इसके चलते वह लाल सागर में फंसा हुआ है। हालांकि, जहाज पर सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।जहाज के डूबने या फटने का खतरा बना हुआ है और जहाज पर अभी भी आग जल रही है।

अल-एरियानी ने चेतावनी दी कि लाल सागर, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य या अदन की खाड़ी में तेल का रिसाव यमन की अर्थव्यवस्था, कृषि, मत्स्य पालन और समुद्री पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की आपदा यमन के लाखों लोगों को जहरीली गैसों के संपर्क में लाएगी। इससे बंदरगाहों का संचालन थम जाएगा और मछली उद्योग पर निर्भर 1.7 मिलियन लोगों की आजीविका को खतरे में डाल देगी।

नवंबर 2023 से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में हमलों को तेज कर दिया है। उन्होंने उन जहाजों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वह इजरायल के हैं या फिर इजरायल जाने वाले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत