IPL 2024

IPL 2023 के बीच अर्जुन तेंदुलकर पर हुआ बड़ा हमला! हाथ को किया गया टारगेट, LSG ने शेयर किया वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को गले लगाते वक्त पूछता है कि उंगली में क्या हुआ.। इसके जवाब में अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

आईपीएल में में आज लखनऊ के इकाना में मुंबई और लखनऊ का मुकाबला होगा। इन सबके बीच मुंबई के लिए बुरी खबर भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर चोटिल हो गए हैं, और हैरानी की बात यह है कि वह न तो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए और ना ही मैच के दौरान, बल्कि उन पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया है, जिसका खुलासा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे ने खुद किया है।

Published: undefined

लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में एक क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को गले लगाते वक्त पूछता है कि उंगली में क्या हुआ। इसके अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है। इसके बाद साथी क्रिकेटर ने पूछा कब, तो उन्‍होंने कहा कि एक दिन पहले। इस वीडियो में उनका दर्द साफ नजर आ रहा है।

कुत्ते ने अर्जुन के गेंदबाजी करने वाले हाथ की अंगुलियों के पास काटा है। हालांकि, घाव ज्यादा नहीं है, क्योंकि युवा तेज गेंदबाज ने नेट्स पर बॉलिंग शुरू कर दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined