IPL 2025

IPL 14: हर्षल के पास पर्पल कैप बरकरार, सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर

हर्षल के नाम इस सीजन में अब तक नौ विकेट हैं जबकि आवेश और चाहर के नाम आठ-आठ विकेट हैं। चाहर के टीम साथी ट्रेंट बोल्ट छह विकेट के साथ टॉप चार में हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल के 14वें सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर चल रहे हैं और इसलिए उनके पास पर्पल कैप बरकरार है। हर्षल के नाम इस सीजन में अब तक नौ विकेट हैं जबकि आवेश और चाहर के नाम आठ-आठ विकेट हैं। चाहर के टीम साथी ट्रेंट बोल्ट छह विकेट के साथ टॉप चार में हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 13वें मैच में दो विकेट जबकि मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर को एक विकेट मिली है। हर्षल के पास पर्पल कैप कायम है। दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने मंगलवार को मुंबई के खिलाफ चार विकेट लिए थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने मैन ऑफ द मैच अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन की एक और बेहतरीन पारी के दम पर मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज