IPL 2025

IPL 2021, DC vs KKR: कोलकाता का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला, दिल्ली की टीम में एक बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

फोटो: @IPL
फोटो: @IPL 

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर और दिल्ली के बीच इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है।

केकेआर ने जहां इस मुकाबले के लिए टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है तो वहीं दिल्ली ने टॉम करेन की जगह मार्कस स्टोयनिस को अंतिम एकादश में जगह दी है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, शिमरॉन हेत्मायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबादा, आवेश खान और एनरिच नॉर्त्जे।

कोलकाता नाइट राइडर्स : शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, शाकिब अल हसन, लॉकी फग्र्यूसन, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा