IPL 2025

IPL 2023: हार्दिक पांड्या भी कर गए फाफ और संजू वाली गलती, भरना पड़ेगा जुर्माना

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर अपने मैचों में धीमे ओवर रेट के लिए इतना ही जुर्माना लगाया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरूवार रात आईपीएल मुकाबले में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मौजूदा आईपीएल में ओवर रेट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है और कई मैच लगभग चार घंटे तक चले हैं।

टूर्नामेंट से जारी एक बयान में कहा गया है, "चूंकि धीमे ओवर रेट के सम्बन्ध में आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सत्र में टीम का यह पहला अपराध था, पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।"

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर अपने मैचों में धीमे ओवर रेट के लिए इतना ही जुर्माना लगाया गया था।
गुजरात का अगला मुकाबला घर में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा जबकि पंजाब का शनिवार को लखनऊ से मुकाबला होगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

  • ,
  • ओडिशा पेपर लीक को लेकर जयराम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अदालतों को ‘फास्ट-ट्रैक’ करने से समस्या का समाधान नहीं होगा

  • ,
  • यूपी के गांवों में अगर बनवा रहे हैं मकान तो ध्यान दें! अब पास कराना होगा नक्शा, गाइडलाइन जारी

  • ,
  • कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, ओम बिरला से कार्यवाही शुरू करने की मांग

  • ,
  • दिल्ली दंगा केस: जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, इस दिन होगी सुनवाई