IPL 2025

IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, इस बार 16वें सीजन का होगा ग्रैंड आगाज

आईपीएल ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया समारोह में नजर आएंगी। कई अन्‍य सितारे भी इस समरोह का हिस्‍सा बनेंगे। हालांकि अन्‍य स्‍टार की मौजूदगी को लेकर अभी स्थिति सप्‍ष्‍ट नहीं है।

फोटो: @IPL
फोटो: @IPL 

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन IPL 16 की ओपनिंग सेरेमनी रखी गई है। चार साल के बाद ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। यही कारण है कि इस बार 16वें सीजन का ग्रैंड आगाज होगा। इस आयोजन में कई कलाकार अपने मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। आईपीएल ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया समारोह में नजर आएंगी। कई अन्‍य सितारे भी इस समरोह का हिस्‍सा बनेंगे। हालांकि अन्‍य स्‍टार की मौजूदगी को लेकर अभी स्थिति सप्‍ष्‍ट नहीं है।

आईपीएल ने ट्वीट कर तमन्ना भाटिया के उद्घाटन समारोह में भाग लेने की जानकारी दी। आईपीएल ने लिखा, ''टाटा आईपीएल उद्घाटन समारोह में तमन्ना के साथ जुड़िए। हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे बड़ा क्रिकेट उत्सव मना रहे हैं।"

बता दें कि 31 मार्च को शाम छह बजे से उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। उसके बाद सात बजे टॉस होगा और फिर 7:30 बजे से पहला मुकाबला खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह और मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह