IPL 2025

IPL 2025: सबसे सफल टीम, सबसे सफल बल्लेबाज से लेकर आईपीएल से जुड़े हर आंकड़े जानिए यहां

इस रिपोर्ट में हम आपको आईपीएल की सबसे सफल टीम से लेकर, गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ टीमों से जुड़े सभी प्रमुख आंकड़ों के बारे में बताएंगे।

फोटो : @IPL
फोटो : @IPL 

 भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी 20 का 18 वां सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। इस लीग के पिछले 17 सत्रों में विस्फोटक बल्लेबाजी से लेकर कमाल की गेंदबाजी के साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षण देखने को मिले हैं।

इस रिपोर्ट में हम आपको आईपीएल की सबसे सफल टीम से लेकर, गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ टीमों से जुड़े सभी प्रमुख आंकड़ों के बारे में बताएंगे।

Published: undefined

सबसे सफल टीम

सबसे पहले बात सबसे सफल टीम की। इस रिकॉर्ड को लेकर दो टीमों के बीच मुकाबला फिलहाल बराबरी पर है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों टीमों ने पांच-पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस खिताब को अपने नाम किया। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में इस कप पर कब्जा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स दुनिया के सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की तीसरी सबसे सफल टीम है। केकेआर ने तीन बार 2012, 2014 और 2024 में इस खिताब को अपने नाम किया।

Published: undefined

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

अब बात आईपीएल में सबसे सफल बल्लेबाज की। विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में भी खुब बोला है। किंग कोहली यहां भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में शामिल हैं। कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने आईपीएल में अब तक 8004 रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स/डेक्कन चार्जर्स/ मुंबई इंडियंस/ पंजाब किंग्स/ सनराइजर्स हैदराबाद) 6769 रन के साथ दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज के तौर पर विराजमान हैं। टीम इंडिया को टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा भी इनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। रोहित ने (डेक्कन चार्जर्स / मुंबई इंडियंस) आईपीएल में 6628 रन बनाए हैं। डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स / सनराइजर्स हैदराबाद) के 6565 रन हैं। सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स / गुजरात लायन्स) के बल्ले से भी आईपीएल में खुब रन बरसे हैं। रैन 5528 रन के साथ टॉप पांच में विराजमान हैं।

Published: undefined

सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर:

अब बात एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की। क्रिस गेल की 66 गेंदों पर 175 रन की पारी आईपीएल की सबसे बड़ी पारी है। दूसरे नंबर पर बैंडन मैकुलम की 73 गेंदों पर 158* रन की पारी है। क्विंटन डिकॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में 70 गेंदों पर 140* रन की पारी खेली थी। वहीं एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से नाम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों पर 133* रन बनाए थे। केएल राहुल ने किंग्स इलेवन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 69 गेंदों पर 132* रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

Published: undefined

सबसे ज्यादा विकेट:

सबसे सफल गेंदबाजों की श्रेणी में युजवेंद्र चहल का नाम सबसे ऊपर है। चहल ने मुंबई इंडियंस/ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु/ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में अबतक 205 विकेट चटकाए हैं। वहीं पीयूष चावला ने चेन्नई सुपर किंग्स/ कोलकाता नाइट राइडर्स/ किंग्स इलेवन पंजाब/ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 192 बल्लेबाजों का शिकार किया है। चैंपियन खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो भी विकेट वाले खाते में अव्वल हैं। उन्होंने 183 विकेट चटकाए हैं। भुवनेश्वर कुमार 181 और सुनील नारायण ने 180 विकेट अपने नाम किए हैं।

Published: undefined

सबसे ज्यादा कैच:

विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं। कोहली ने अब तक 114 बार कैच पकड़कर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वहीं सुरेश रैना ने 109 कैच पकड़े हैं। कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) ने 103, रविंद्र जडेजा 103 और रोहित शर्मा ने 101 कैच लिए हैं।

सबसे ज्यादा रन से जीत:

मुंबई इंडियंस ने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों से हराया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में गुजरात लायन्स को 144 रनों से हराया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 140 रनों से हराया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में किंग्स इलेवन को 138 रनों से हराया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2013 में पुणे वॉरियर्स को 130 रनों से हराया।

Published: undefined

टीम का सर्वोच्च स्कोर:

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :  तीन विकेट पर 287 रन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस : तीन विकेट पर 277 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स : सात विकेट पर 272 रन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स : सात विकेट पर 266 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स : पांच विकेट पर 263 रन

टीम का सबसे कम स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 49

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 58

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 59

दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस 66

दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन 67

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined