IPL 2025

IPL 15: लखनऊ को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली, जानें अब तक कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में अब तक लखनऊ की टीम ने 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को दो मैचों में जीत मिली है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक दो मैच खेले हैं। जिसमें से उसे एक पर जीत मिल पाई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. यह मैच हाई स्कोरिंग होने की संभावना है, क्योंकि इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर 173 रन है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि पिछले दो मैचों में जिसने टॉस जीता, उसने मैच जीता।

अब तक दोनों टीमों का ऐसा रहा प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में अब तक लखनऊ की टीम ने 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को दो मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन कर हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था। इससे टीम के हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में दिल्ली ने जीत हासिल की, लेकिन दूसरे मैच में गुजरात के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान

दिल्ली: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम