IPL 2025

IPL 2023: क्रुणाल पांड्या ने LSG की हार के लिए इस चीज को ठहराया जिम्मेदार, कही बड़ी बात

क्रुणाल पांड्या ने बल्लेबाजी क्रम में खुद को ऊपर लाया और नंबर 4 पर आए, लेकिन आठ रन पर ही आउट हो गए। अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला की एक गेंद पर वो लंबा शॉट खेलने के चक्कर में लांग ऑन पर कैच हुए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस से टीम की हार के लिए सारा दोष अपने सिर ले लिया है। वो बहुत खराब शॉट खेल कर आउट हुए थे। क्रुणाल पांड्या ने बल्लेबाजी क्रम में खुद को ऊपर लाया और नंबर 4 पर आए, लेकिन आठ रन पर ही आउट हो गए। अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला की एक गेंद पर वो लंबा शॉट खेलने के चक्कर में लांग ऑन पर कैच हुए।

क्रुणाल पांड्या ने बुधवार रात मैच के बाद कहा, हम वास्तव में अच्छी स्थिति में थे। पतन तब शुरू हुआ जब मैंने वह शॉट खेला.. वह ठीक नहीं था। पूरा दोष मैं अपने सिर लेता हूं। विकेट वही था। हमें बस बेहतर बल्लेबाजी करनी थी। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने एलएसजी को 81 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई ने 8 विकेट पर 182 रन बनाए, जिसमें कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने क्रमश: 41 और 33 का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 26 रन और नेहल वढेरा ने 12 गेंदों में 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल कर एमआई को गति दी।

मधवाल ने 3.1 ओवर में असाधारण 5/5 के साथ मुंबई के पक्ष में मैच को पलट दिया। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे अच्छी गेंदबाजी है, साथ ही टूनार्मेंट में सबसे किफायती पांच विकेट और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है, वो भी एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी द्वारा।

क्रुणाल ने काइल मायर्स को दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक की जगह रखने के अपने फैसले का बचाव किया।

उन्होंने कहा, यह हमेशा एक कठिन निर्णय होता है; यह सिर्फ काइल का यहां [डी कॉक की तुलना में] बेहतर रिकॉर्ड था। हमें बस लगा कि हम काइल के साथ जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने और साथी स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के साथ गेंदबाजी की शुरूआत की क्योंकि वह कुछ अलग करना चाहते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज