
दिल्ली कैपटिल्स के कप्तान ऋषभ पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आक्रमक व्यवहार दिखाना महंगा पड़ा है। जिसकी सजा उन्हें मिल गई है। आपको बता दें, पंत को आईपीएल के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। पंत पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया था।
पंत ने अपने लेवल 2 के अपराध को स्वीकार कर लिया है। दिल्ली के कप्तान पर आर्टिकल 2.7 का दोषी पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के ही शार्दुल ठाकुर पर मैच फीसदी का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे पर भी मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा है। साथ ही उन पर एक मैच का बैन भी लगाया गया है। आमरे पर आर्टिकल 2 और 2.2 का उल्लंघन का आरोप था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मैच का आखिरी ओवर कर रहे ओबे मैकॉय की तीसरी गेंद को अंपायर ने ‘नो-बॉल’ नहीं दिया था। जबकि पंत समेत दिल्ली कैपिटल्स के पूरे खेमे को लगता था कि यह नो-बॉल थी। इसके बाद पंत ने सहायक कोच प्रवीण आमरे को मैदान पर भेजा। कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे, इससे कुछ देर तक मैच रोकना पड़ा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined