IPL 2025

IPL 15: सीजन की पहली जीत हासिल करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी भिड़ंत

पांच खिताब जीत चुकी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के लिए 15वां सीजन बेहद खास नहीं रहा है। मुंबई को अब तक खेले तीनों मैचों हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में तीन में से दो मैच जीतकर उत्साहित है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 18वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। पांच खिताब जीत चुकी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के लिए 15वां सीजन बेहद खास नहीं रहा है। मुंबई को अब तक खेले तीनों मैचों हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में तीन में से दो मैच जीतकर उत्साहित है। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा

मुंबई की टीम को पहले दिल्ली कैपिटल्स से चार विकेट से हार मिली, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उसे 23 रन से पराजित किया और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच विकेट से शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस के लिये यह भी जरूरी है कि उनके कप्तान रोहित शर्मा कुछ रन जुटाये। वह अभी तक तीन मैचों में 41, 10 और तीन रन ही बना सके हैं। तीनों मैच गंवाने के बावजूद कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 2022 में भी अपने अभियान की खराब शुरुआत की। अपने तीनों मैच हारने के बाद, रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई टीम अंक तालिका में नौवें नंबर पर खिसक गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन हार के बावजूद, कप्तान रोहित ने अपने साथियों से कहा कि मैच के दौरान वे बिल्कुल भी घबराएं नहीं और मैच में अब और अधिक सक्रिय रहने का खिलाड़ियों से उन्होंने आग्रह किया है।

दोनों टीमों के संभाविक प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डुप्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।

मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज