लोकसभा चुनाव 2019

वर्तमान लोकसभा में बीजेपी के सबसे ज्यादा दागी सांसद, ज्यादातर पर गंभीर आपराधिक मामले: एडीआर रिपोर्ट

बीजेपी के 267 में से 92 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर मामले में तो आधे में बीजेपी और आधे में दूसरी सारी पार्टियां हैं। बीजेपी के 58 सांसद गंभीर आपराधिक मामलो में आरोपी हैं। जो कि कुल गंभीर मामलों में आधे से ज्यादा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक 106 वर्तमान सांसदों के उपर हत्या, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, अपहरण, महिलओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से सबसे अधिक मामले चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली पार्टी बीजेपी के सांसदों पर दर्ज है। बीजेपी ने सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। बीजेपी के 267 में से 92 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर मामले में तो आधे में बीजेपी और आधे में दूसरी सारी पार्टियां हैं। बीजेपी के 58 सांसद गंभीर आपराधिक मामलो में आरोपी हैं। जो कि कुल गंभीर मामलों में आधे से ज्यादा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना है। शिवसेना के 15 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से आधे से ज्यादा पर तो गंभीर मामले में आरोपी हैं। शिवसेना के 8 सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस है। तृणमूल के 7 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 4 गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी बनाए गए हैं।

कांग्रेस पार्टी के 7 सांसदों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। जिसमें से सिर्फ 2 गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। वहीं एआईडीएमके के 6 सासदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की। जिनमें से आधे (3) पर गंभीर मामले दर्ज हैं। एनसीपी के 6 सांसद भी गंभीर आपराधिक मामले के आरोपी हैं। तेलगू देशम पार्टी के 6 सांसद भी आपराधिक मामलों में आरोपी हैं, जबकि एक पर गंभीर आपराधिक मामला चल रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के 5 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक के खिलाफ गंभीर मामला है।

Published: 01 Apr 2019, 8:49 PM IST

Source: ADR

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी के 4 सांसदों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। एलजेपी के 2 सासंद गंभीर मामलों में आरोपी हैं। राष्ट्रीय जनता दल के 4 सांसद गंभीर मामलों में आरोपी बनाए गए हैं। जबकि टीआरएस के 3 सांसदों पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी के 2 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। वाईएसआरसीपी के 2, आईएनडी के 2 और जेडीयू के सांसद पर भी गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनके अलावा 12 और ऐसे सांसद हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 8 बेहद गंभीर मामलों में आरोपी हैं।

Published: 01 Apr 2019, 8:49 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Apr 2019, 8:49 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...

  • ,
  • बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'