लोकसभा चुनाव 2019

बीजेपी नेता को अधिकारियों को धमकाना पड़ा महंगा, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने शुरू की जांच

जिला निर्वाचन कार्यालय की शिकायत शाखा के प्रभारी ओ. पी. पांडे के अनुसार, कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष भार्गव के खिलाफ की गई शिकायत की जांच सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम अतेंद्र गुर्जर को सौंपी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा शिवपुरी में अधिकारियों को धमकाए जाने की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है। इस शिकायत की जांच की जिम्मेदारी शिवपुरी के सहायक निर्वाचन अधिकारी को दी गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय की शिकायत शाखा के प्रभारी ओ. पी. पांडे के अनुसार, कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष भार्गव के खिलाफ की गई शिकायत की जांच सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम अतेंद्र गुर्जर को सौंपी गई है। जिले में अब तक 220 शिकायतों को निराकरण किया जा चुका है, जबकि 11 शिकायतों पर जांच हो रही है।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष भार्गव का वाहन सोमवार को शिवपुरी में गुना से बीजेपी उम्मीदवार के. पी. यादव का पर्चा भराने के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से 100 मीटर पहले रोक दिया गया था, जिस पर वह नाराज हो गए थे। नामांकन के बाद हुई सभा में भार्गव ने कहा था, "केंद्र में मोदी सरकार आते ही एक महीने बाद मध्य प्रदेश में सरकार बदल जाएगी और हमारी सरकार आते ही इन अधिकारियों को इनकी औकात बता दी जाएगी।"

गोपाल भार्गव ने पार्टी नेताओं से कहा था, "ऐसे अधिकारियों के नाम नोट कर लें और चुन-चुन कर इन अधिकारियों को निपटाएंगे। ऐसे अवसरवादी अधिकारियों को छोड़ेंगे नहीं।"

भार्गव के इस बयान पर कांग्रेस ने ऐतराज जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर बुधवार से जांच भी शुरू हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट में होने वाले थे शामिल

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए

  • ,
  • रोहतक: डिटेन करने पहुंचे पुलिसवालों को ही ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, कहा- 166 के जवाब में हमने लगा दी धारा 333

  • ,
  • CJP Protest का बाजारों पर भी असर, कनॉट प्लेस, भागीरथ पैलेस, सदर समेत कई बाजार बंद, जानें कहां जारी रहेगा कारोबार

  • ,
  • मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दिपके, कहा- डरे हुए हैं पीएम मोदी, मुझे गिरफ्तार भी कर लें फिर भी जारी रहेगा आंदोलन