लोकसभा चुनाव 2019

‘मोदी दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता, उनकी जगह अमिताभ बच्चन को बना देना चाहिए था पीएम’

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, वो दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी दल अंतिम समय में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज (शुक्रवार) मिर्जापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, वो दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते।

Published: undefined

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को देश की जनता से कोई लेनादेना नहीं है। उनका मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने कई वादे किए थे, लेकिन वो पांच साल में एक भी वादे पूरे नहीं कर पाए। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में यही फर्क है। कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि अपने किए हुए हर वादे को पूरा करती है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। जब प्रियंका गांधी सभा को संबोधित कर रहीं थीं तो उसी दौरान अजान हुई तो उन्होंने अपना भाषण रोक दिया।

Published: undefined

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री देश के किसानों, मजदूरों और नौजवानों को अपने पांच साल के विकास कार्यो का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में एक ऐसी सरकार है, जो हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करती जा रही है।‘ प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार में 5 करोड़ रोजगार कम हुए हैं। पिछले 5 सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला,15 लाख रोजगार बीजेपी का चुनावी जुमला है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गरीबों का भविष्य चमकेगा। पिछले पांच सालों से किसान बेहाल हैं, किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा और देश में 12 हजार किसानों ने खुदकशी की है।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हर गरीब के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय योजना के तहत सलाना 72 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बी सुदर्शन रेड्डी बोले- उपराष्ट्रपति का दायित्व राजनीतिक दायित्व नहीं है, यह उच्च संवैधानिक दायित्व है

  • ,
  • CPI सांसद ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र, इस्तीफे और सार्वजनिक जीवन से गायब होने पर जताई चिंता

  • ,
  • TMC सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, लोकसभा में बुधवार को BJP सांसदों के अमर्यादित आचरण की शिकायत की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप पर जुर्माना लगाने के फैसले का खारिज और पाक के सिंध में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

  • ,
  • कौन हो देश का उपराष्ट्रपति? संघ का वफादार स्वंयसेवक या फिर संविधान को समझने वाला सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड जज