लोकसभा चुनाव 2019

जानिए प्रियंका गांधी के किस सवाल पर भीड़ ने लिया ‘योगी-मोदी’का नाम

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अपने बंगले में बंद रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए बड़े-बड़े भाषण देते हैं। लेकिन लोगों से घुलते मिलते नहीं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। शनिवार को प्रियंका गांधी ने बस्ती में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में लोगों से कहा, ‘किसानों पर जब आपत्ति आई, जब उनके खेतों का नुकसान हुआ, जब आवारा पशु की समस्या से वह जूझ रहे तब एक बीमा का पैसा उनके पास नहीं आया।’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘अगर आप देश के किसानों के बीच जाते… गांव-गांव में जाते तो कम से कम आपको ये तो पता चलता कि आवारा पशु के नाम क्या रखे हैं हमारे देशवालों ने… नाम तो पता चलता।’प्रियंका गांधी के इस बात पर भीड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी का नाम लिया।

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अपने बंगले में बंद रहने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि प्रचार के लिए बड़े-बड़े भाषण देते हैं। लेकिन लोगों से घुलते मिलते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आपका लोगों से नाता टूट चुका है।

बता दें कि यूपी में आवारा जानवरों से लोग दहशत में हैं। पिछले दो महीनों में साड़ों ने कई लोगों की जान ली है और कई को अस्पताल पहुंचाया। लोग काफी परेशान हैं। ये जानवर किसानों के फसलों को भी तबाह कर रहे हैं। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा