हालात

राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन का कहर! दोगुने हुए केस, 10 नए मामले आए सामने

इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में वैरिएंट के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कुल 20 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 10 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ( Omicron In Delhi ) का डराने वाला आंकड़ा सामने आया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बुलेटिन जारी किया। इसमें उन्होंने बताया दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही बीते 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना के अब तक के सबसे खतरनाक बताए जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या दो गुना बढ़ गई है। ओमिक्रॉन के नए मामलों में हो रही इस तेजी से बढ़ोतरी ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।

आपको बता दें, इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में वैरिएंट के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कुल 20 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 10 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स