
आंध्र प्रदेश के काकिनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Published: undefined
अनीता ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्फोट के समय पटाखा बनाने वाली इकाई में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे कहीं अधिक लोग हादसे के वक्त वहां मौजूद थे।
Published: undefined
इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है।"
Published: undefined
सीएम नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे।’’ नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined