हालात

नोएडा: स्कूल की दीवार गिरने से 2 छात्रों की मौत, कई घायल, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश 

नोएडा के सेक्टर 49 स्थित स्कूल की एक दीवार गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों की मौत दीवार के नीचे दबने से हुई।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

नोएडा के सलारपुर गांव में एक स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। जबकि कई बच्चों की घायल होने की खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जीबी पंतनगर के जिलाधिकारी को घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाने का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला नोएडा-49 के सलारपुर का है। खबरों के मुताबिक, स्कूल के पास निर्माण कार्य चल रहा था। मिट्टी भराई की वजह से दबाव पड़ने के कारण दीवार गिर गई और इसमें कई बच्चे दब गए। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि घायल बच्चों को नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया।

पुलिस उपाधीक्षक नगर श्वेताभ पांडे ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां बचाव और राहत के कार्य में लगी हैं। घटना से अभिभावकों में भय का माहौल है। सभी अपने बच्चों को खोज रहे हैं।

मौके पर पहुंचे सीओ ने बताया कि स्कूल के पास में ही खाली पड़े जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से वहां गड्ढा खोदा गया था। ऐसा लग रहा है कि इसी वजह से स्कूल की दीवार और छत गिरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी, देश छोड़ने पर लगी रोक