हालात

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, तीसरे की तलाश जारी

मंगलवार को अनंतनाग के दोरू क्षेत्र के करेरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था और इलाके को घेर लिया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। तीसरे आतंकी की तलाश जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने कहा कि कुल 2 आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन अभी जारी है।

Published: undefined

मंगलवार को अनंतनाग के दोरू क्षेत्र के करेरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था और इलाके को घेर लिया था।

Published: undefined

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के अनुसार गोलीबारी में एक-एक कर दो आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...