हालात

200 करोड़ की ठगी मामला: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के करीबी दीपक और प्रदीप रमनानी को हाईकोर्ट से जमानत

जांच एजेंसियों का आरोप है कि दीपक रमनानी और प्रदीप रमनानी ने सुकेश चंद्रशेखर के निर्देश पर कई लोगों तक पैसे और महंगे उपहार पहुंचाने का काम किया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली के चर्चित 200 करोड़ रुपए की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी दीपक रमनानी को मकोका और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नियमित जमानत दे दी है। इसके साथ ही अदालत ने प्रदीप रमनानी को भी मकोका मामले में राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है।

सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों की ओर से पेश वकीलों ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपी काफी लंबी अवधि की कैद काट चुके हैं।

Published: undefined

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जांच एजेंसियों का आरोप है कि दीपक रमनानी और प्रदीप रमनानी ने सुकेश चंद्रशेखर के निर्देश पर कई लोगों तक पैसे और महंगे उपहार पहुंचाने का काम किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में दावा किया गया है कि इन्हीं लोगों के जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और कुछ अन्य व्यक्तियों तक रकम और कीमती गिफ्ट पहुंचाए गए थे।

दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया, जब रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन की पत्नी अदिति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति शिवेंद्र मोहन सिंह अक्टूबर 2019 से जेल में बंद हैं। 2020 और 2021 के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने अपने नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी और जबरन वसूली की।

सुकेश ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय का अधिकारी बताकर भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मदद कर रही है। इसके बदले भारी रकम की मांग की गई।

Published: undefined

शिकायत में बताया गया है कि पहले कॉल पर कहा गया कि कानून मंत्रालय के सचिव अनूप कुमार उनसे बात करेंगे। इसके बाद कॉल में कहा गया कि सरकार कोरोना काल में सहयोग चाहती है और उनके पति की रिहाई में मदद होगी। एक कॉल में यह भी दावा किया गया कि गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर मौजूद हैं। बाद में कॉलर आईडी पर पीएमओ के सलाहकार पीके मिश्रा का नाम दिखाई देने लगा, जिससे भरोसा बढ़ गया। इस तरह अदिति सिंह और अन्य लोगों को विश्वास दिलाया गया कि मामला बड़े सरकारी अधिकारियों के संज्ञान में है।

Published: undefined

दिल्ली पुलिस ने 200 करोड़ रुपए की ठगी और जबरन वसूली के मामले में सुकेश चंद्रशेखर और उनके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में मकोका के तहत कार्रवाई की गई, जबकि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की। ईडी का दावा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सुकेश के संपर्क में थीं, और उन्होंने उससे महंगे गिफ्ट्स और आर्थिक लाभ प्राप्त किए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined