हालात

कर्नाटक के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत पर राहुल गांधी बोले- मरे या मार दिए गए?

कर्नाटक के चामराजनगर में पिछले 24 घंटे में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा कल मध्य रात्रि का है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा है कि मर गए या मारे गए?। राहुल गांधी ने साथ ही लिखा "उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। 'सिस्टम' के जागने से पहले कितना अधिक दुख?

आपको बता दें, कर्नाटक के चामराजनगर में पिछले 24 घंटे में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा कल मध्य रात्रि का है। हादसे के बाद मैसूर से चामराजनगर के लिए ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए। दरअसल, चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया