हालात

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,685 नए मामले आए सामने, 33 लोगों की गई जान

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 16,308 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,158 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,26,09,335 हो गई। इस वजह से रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 2,710 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। इसी दौरान कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है, जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,572 हो गई है।

इस बीच, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 16,308 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,158 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,26,09,335 हो गई। इस वजह से रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,47,637 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 84.93 करोड़ हो गए। शनिवार की सुबह तक, कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 193.13 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,44,45,929 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 May 2022, 11:10 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति