हालात

तमिलनाडु के धारापुरम में 27 स्कूली छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, अभिभावकों में पसरा खौफ

स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने वाले दो छात्रों को छोड़कर, बाकी 25 छात्रों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्कूल सैनिटाइजेशन के लिए एक सप्ताह तक बंद रहेगा। वहीं, इतने बड़े पैमाने पर बच्चों के संक्रमित होने पर अभिभावकों में खौफ देखा जा रहा है।

फाइल फोटोः IANS
फाइल फोटोः IANS 

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के धारापुरम के एक निजी स्कूल के 27 स्कूली छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि स्कूल के 374 छात्रों के नमूनों का टेस्ट किया गया और उनमें से 27 का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्कूल ने 10वीं कक्षा के दो छात्रों को कोविड जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल, धारापुरम में भर्ती कराया गया, जिसके बाद स्कूल ने अन्य छात्रों का टेस्ट करने का फैसला किया गया, जिसमें करीब 27 छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं, स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने वाले दो छात्रों को छोड़कर, बाकी 25 छात्रों में अधिक लक्षण नहीं पाए गए थे और इसलिए उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि स्कूल को सैनिटाइजेशन के लिए एक सप्ताह तक बंद रहेगा। वहीं, इतने बड़े पैमाने पर बच्चों के संक्रमित पाए जाने पर अभिभावकों में खौफ देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा कि यह सरकारी और निजी दोनों स्कूलों की नियमित निगरानी करेगा कि क्या वे कोविड -19 पर मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। तमिलनाडु शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वे टीकाकरण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में माता-पिता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित