हालात

गुरुग्राम में मेले में नकली कोल्ड ड्रिंक पीने से 28 लोग पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

फरुखनगर पुलिस थाने के एसएचओ ने बताया कि हम घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं। मेले में आए लोगों को लूटा नहीं गया है। हमने नशीली कोल्ड ड्रिंक का नमूना लिया है जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मुबारकपुर में स्थित 'बुड्डो माता मंदिर' के एक मेले में नकली कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने के बाद 28 लोग बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को वयस्कों और बच्चों ने नकली कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया था, जिसके तुरंत बाद उन्हें बेचैनी और उल्टी होने लगी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाए गए बच्चों सहित कई मरीजों ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सभी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

घटना की शिकायत दिल्ली निवासी भक्त सुशील ने की थी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार रात 'बुड्डो माता मंदिर' गया था। मेले में एक 30 वर्षीय व्यक्ति हमारे पास आया और एक गिलास में 'प्रसाद' के रूप में मुफ्त कोल्ड ड्रिंक की पेशकश की, जिसे मेरे भतीजे रिया और मेरे भाई की पत्नी मोनिका ने पी लिया और आधे घंटे के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। हम उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए।"

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए उचित सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए। उन्होंने परिसर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए।शिकायत के बाद फरुखनगर थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फरुखनगर पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि हम घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं। मेले में आए लोगों को लूटा नहीं गया है। हमने नशीली कोल्ड ड्रिंक का नमूना लिया है जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CM विजय ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ा हादसा, मधेपुरा के स‍िंहेश्‍वर मंद‍िर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा