हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर में शोपियां में सुरक्षा बलों ने आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकिवादियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केल्लर क्षेत्र के यारवां गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर में शोपियां के केल्लर इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकिवादियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी मात्रा हथियार बरामद किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “केल्लर क्षेत्र के यारवां गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए।”

सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे थे। जैसे ही सुरक्षाबल आतंकियों के करीब पहुंचे उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान में सीआरपीएफ, आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।

वहीं कुपवाड़ा के लेनगेट क्षेत्र के यारू गांव में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों को घेरने के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बलों ने चारों ओर से इलाके को घेर रखा है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Mar 2019, 10:41 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?