हालात

त्योहारी सीजन में रेलवे वसूलेगा 30 फीसदी अधिक किराया, आज से शुरु हो रहीं 392 विशेष ट्रेनें

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने आज से 392 विशेष ट्रेनें शुरु करने का ऐलान किया है। लेकिन यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर के लिए 30 फीसदी अधिक किराया देना होगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यूं तो आम लोगों को राहत देने के लिए आज से 392 विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, लेकिन इसके साथ ही पहले से आर्थिक संकट से परेशान लोगों पर अतिरिक्त भार डालने का फैसला किया है।

रेलवे ने कहा है दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली के मद्देनजर अलग-अलग शहरों को जोड़ने वाली 392 ट्रेनें मंगलवार 20 अक्टूबर से शुरु हो जाएंगी। इन ट्रेनों में से 118 सेवाएं पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित की जाएंगी। पश्चिम रेलवे का कहना है कि इनमें से 5 ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस, दो इंदौर और दो उधाना से चलेंगे। यह सभी ट्रेनें जोड़े में होंगी। इसी तरह एक-एक जोड़ी ट्रेन ओखा, गांधीधाम और पोरबंदर स्टेशनों से भी रवाना होंगी।

लेकिन इसके साथ ही रेलवे ने कह दिया है कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों का विशेष किराया वसूला जाएगा। इन विशेष ट्रेन में यात्रा करने के लिए 30 फीसदी अतिरिक्त किराया चुकाना होगा। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए20 अक्तूबर यानी आज से 22 अक्तूबर के बीच ही टिकट बुक कराया जा सकता है।

रेलवे ने कहा है कि पश्चिम रेलवे द्वारा 6 नवम्‍बर से जामनगर एवं तिरुनेलवेली के बीच विशेष ट्रेन चलाई जायेगी, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। साथ ही बीकानेर एवं मदुरई तथा पुणे एवं हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच चलने वाली दो त्‍योहार विशेष ट्रेनें भी पश्चिम रेलवे से गुज़रेंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत