हालात

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार की सुबह जब घेराबंदी और तलाश की जा रही थी, तभी नक्सलियों ने सी-60 कमांडो पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर गढ़चिरौली जिले में पुलिस की विशेष कमांडो इकाई सी-60 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान के तहत मुठभेड़ में चार नक्सिलयों को ढेर कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने एक बयान में बताया कि कवांडे इलाके में हाल ही में खोले गए एफओबी (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार दोपहर एक अभियान शुरू किया गया।

बयान में कहा गया कि 10 से अधिक सी-60 पार्टियों (300 कमांडो) और सीआरपीएफ के एक घटक ने भारी बारिश के बीच कवांडे और नेलगुंडा क्षेत्रों से इंद्रावती नदी के तट की ओर अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार की सुबह जब घेराबंदी और तलाश की जा रही थी, तभी नक्सलियों ने सी-60 कमांडो पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही और बाद में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों के शव बरामद किए।

बयान के अनुसार, घटनास्थल से एक स्वचालित ‘सेल्फ-लोडिंग राइफल’, दो .303 राइफल, एक भरमार बंदूक, वॉकी-टॉकी, शिविर सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए।

इससे दो दिन पहले महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत