
उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार को डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलराई स्टेशन पर हुई।
Published: undefined
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राम यश सिंह के मुताबिक, “इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के किनारे खड़े चार लोगों की डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। चारों मुजफ्फरपुर से बांद्रा (मुंबई) जा रही अवध एक्सप्रेस के यात्री थे। अवध एक्सप्रेस को बलरई रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर रोककर कानपुर की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।”
Published: undefined
उन्होंने बताया कि सभी मृतक कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। ये सभी अवध एक्सप्रेस से सूरत मजदूरी करने जा रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined