हालात

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रहे मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए, दो जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज में चार शव पड़े हुए दिखाई दिए। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वी.के. बिरधी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कुछ शव (आतंकवादियों के) देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी समाप्त नहीं हुई है। बिरधी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नहीं बल्कि जिले के अंदरूनी इलाकों में है।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियान जारी हैं और सुरक्षा बलों ने संबंधित इलाकों की कड़ी घेराबंदी की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला