हालात

हेमंत सोरेन का ऐलान- झारखंड में 21 से 50 साल की 40 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता जल्द मिलेगी

सीएम सोरेन ने राजमहल में लगभग 86 करोड़ 84 लाख की 31 विकास योजनाओं का शिलान्यास और 2.04 करोड़ की तीन योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने राजमहल और बरहेट में आयोजित कार्यक्रम में 10,141 लाभार्थियों के बीच 38.80 करोड़ रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां वितरित की।

झारखंड में 21 से 50 साल की 40 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता जल्द मिलेगी
झारखंड में 21 से 50 साल की 40 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता जल्द मिलेगी फोटोः IANS

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को साहिबगंज जिले के राजमहल में एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि राज्य में 21 से 50 साल की 40 लाख महिलाओं को हर माह एक हजार की आर्थिक सहायता देने की योजना जल्द धरातल पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन और पहचान के लिए पूरे राज्य में कैंप लगाए जाएंगे।

सीएम सोरेन सोरेन ने राजमहल में 34 योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास और लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति वितरण के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। सीएम ने राजमहल में लगभग 86 करोड़ 84 लाख की 31 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। 2.04 करोड़ की तीन योजनाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने राजमहल और बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10,141 लाभार्थियों के बीच 38.80 करोड़ रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां वितरित की। उन्होंने साहिबगंज के बरहेट में 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन और पाकुड़-राजमहल के बीच 132 केवी की संचरण लाइन का उद्घाटन किया। बताया गया है कि 70.74 करोड़ की लागत से निर्मित पावर ग्रिड से कुल 80 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

सीएम सोरेन ने इस मौके पर कहा कि साहिबगंज में गंगा के कटाव को रोकने की दिशा में सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। राजमहल क्षेत्र में एक हवाई पट्टी और रोप-वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज़ से इसे अलग पहचान दिला सकें। इस मौके पर राजमहल के सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक अनंत ओझा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवाई, चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता और उपस्थिति के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स