हालात

400 लोग जिंदा जल गए? हवाई के जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों लोग लापता, 115 लोगों की हो चुकी है मौत

विनाशकारी जंगल की आग के कारण लगभग 400 लोग लापता हैं। 8 अगस्त को आग भड़कने के बाद कम से कम 115 लोगों की जान चली गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हवाई के माउई द्वीप में विनाशकारी जंगल की आग का तांडव जारी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण आग की चपेट में आने से 400 लोग जिंदा जल गए हैं। विनाशकारी जंगल की आग के कारण लगभग 400 लोग लापता हैं। 8 अगस्त को आग भड़कने के बाद कम से कम 115 लोगों की जान चली गई है।

माउई काउंटी के हवाले से सीएनएन ने कहा कि एफबीआई द्वारा लापता लोगाें की  तैयार की गई सूची में 388 नाम शामिल हैं। इन लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर ने एक बयान में कहा, "हम नामों की यह सूची जारी कर रहे हैं, क्योंकि इससे जांच में मदद मिलेगी।"

हवाई सरकार के जोश ग्रीन ने गुरुवार को कहा था कि एफबीआई लापता लोगों का पता लगाने के लिए एजेंसियों के साथ काम कर रही है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, आाठ अगस्त को माउई द्वीप में हवा के झोंकों से आग की लपटें उठीं, इसके बाद लाहिना का ऐतिहासिक शहर खंडहर हो गया और पूरा व्यवसाय राख में बदल गया। माउई काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अ‍भियान जारी है।  

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए