हालात

महाराष्ट्र के ठाणे में भूस्खलन से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मलबे से 3 लोगों को बचाया गया

ठाणे के कलवा उपनगर में यह घटना सोमवार दोपहर को तब हुई, जब मुंबई और ठाणे में भारी बारिश जारी थी। पारसिक हिल्स इलाके में घोलईनगर पहाड़ी से ढीली चट्टानें और मिट्टी अचानक नीचे आने लगीं और नीचे की झोपड़ियों पर गिरने लगीं, जिससे कई घर मलबे में तब्दील हो गए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

महाराष्ट्र में लगातार बारिश वहां के लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। भारी बारिश के कारण सोमवार को राज्य के ठाणे के एक उपनगर में एक पहाड़ी के एक हिस्से के ढहने और आसपास के घरों पर गिरने की वजह से कई घर जमींदोज हो गए। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन अन्य को बचा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि कलवा उपनगर में यह घटना सोमवार दोपहर को तब हुई, जब मुंबई और ठाणे में भारी बारिश जारी थी। पारसिक हिल्स इलाके में घोलईनगर पहाड़ी से ढीली चट्टानें और मिट्टी अचानक नीचे आने लगीं और नीचे की झोपड़ियों पर गिरने लगीं, जिससे कई घर मलबे में तब्दील हो गए। स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की, जबकि एसडीआरएम, ठाणे डीआरएफ, फायर ब्रिगेड और अन्य की टीमों ने बाद में एक मकान में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शवों को बरामद किया।

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास की झोपड़ियों के 150 अन्य परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। पीड़ितों और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद अव्हाड ने चेतावनी दी कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में अवैध निर्माण कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे में मरने वालों में 45 वर्षीय सुदाम पी. यादव, उनकी पत्नी विधावती देवी (40) और उनके बच्चे रविकिशन (12), सिमरन (10) और संध्या (3) हैं। घायल हुए दो अन्य लोगों को कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'